फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से मरी विवाहिता के मायके वालों ने की आरोपी पकड़ने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। एक सप्ताह पहले जहर से मरी विवाहिता के मायके वालों ने पुलिस से आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह से आरोपी खुले घूम रहे हैं। पांच जुलाई की देर रात छजलैट थाने के गांव अलीपुरा खालसा निवासी चंद्रपाल के बेटे गौतम की पत्नी पुष्पा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। गौतम का कहना था कि वह अैर उसका भाई कम पर गए थे और उसकी मां रिश्तेदारी में गई थी। जब वह घर लौटा था तो उसकी पत्नी जमीन पर पड़ी थी और उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन

दूसरी ओर मृतका के पिता रामचंद्र निवासी शिवपुरी थाना किलाखेड़ा जिला उधमसिंह नगर उत्तराखंड ने हत्या करने आरोप लगाते हुए गौतम, उसकी मां कमलेश, भाई अंकुर और पिता चंद्रपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बुधवार को मृतका पुष्पा के मायके वाले छजलैट थाने आए। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। उन्होंने ने कहा कि आरोपी एक सप्ताह से खुले घूम रहे हैं। साथ महिलाओं ने इसे लेकर हंगामा भी किया। उन्होंने दहेज में दिया गया सामान भी वापस दिलाए जाने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें