फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी नहीं मिल पाई तो किन्नर का रूप धर शुरू क कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नौकरी न मिलने पर तीन युवकों ने किन्नर का रूप धारण कर कमाई शुरू कर दी। गांवों और कस्बों में जाकर बच्चों के जन्म और शादी विवाह में नेक मांगना शुरू कर दिया। इसके अलावा उन्होंने बस, ट्रेन और बाजारों में भी लोगों से खूब वसूली की। जब असली किन्नरों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। किन्नर का रूप धारण कर बाजार में वसूली कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और थाने ले गई। जहां दोबारा ऐसा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाने में कुछ किन्नरों ने शिकायत की थी कुछ युवक किन्नर का रूप धारण करके नगर और उसके आसपास के इलाके में वसूली कर रहे हैं। पुलिस को पहले तो किन्नरों की बातों पर यकीन नही हुआ, लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो तीन युवक पकड़ में आ गए। तीनों युवकों किन्नर का रूप घारण कर रखा था। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके घर परिवार हैं। घर में पत्नी और बच्चे भी हैं। उन्होंने बताया कि जब कोई रोजगार नहीं मिला तो किन्नरों को रूप धारण कर लिया। इसके बाद उन्होेंने हाइवे के आसपास वसूली शुरू कर दी। एसएचओ विवेक शर्मा ने बताया की नकली किन्नर बनने का मामला आया था। सभी को समझाबुझाकर रोजगार करके परिवार का पेट भरने को कहा गया है। दोबारा ऐसा होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें