फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म स्थल विवाद में दर्जनभर परिवारों का पलायन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बनियाठेर थाने के नेहटा गांव में धर्म स्थल निर्माण के विवाद में दोनों समुदाय के बीच मनमुटाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार सुबह मुस्लिम परिवारों ने गांव से पलायन शुरू दिया तो दूसरे समुदाय के भी कुछ लोगों ने भी गांव छोड़ने की तैयारी कर ली। इसकी जानकारी जब प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष जब तक मौके पर पहुंचे तो कई परिवार गांव से जा चुके थे। बचे परिवारों को किसी तरह समझा-बुझाकर रोका। इस मामले में दोनों समुदायों के सात-सात गणमान्य लोगों की मौजूदगी में 26 मार्च को थाने में बैठक बुलाई गई है। बैठक में ही कोई सर्वमान्य हल निकाला जाएगा।
विज्ञापन


नेहटा गांव में एक सप्ताह पूर्व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक भवन पर लेंटर डालना शुरू किया तो हिंदू समुदाय के लोगों ने उसे मस्जिद निर्माण की नई परंपरा बताकर विरोध जताया। इस पर पुलिस प्रशासन ने निर्माण को रुकवा दिया। इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्रवाई भी की। हिंदू जागरण मंच ने बुुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य ध्वस्त न कराए जाने पर शनिवार को गांव में हिंदू महापंचायत की घोषणा की, जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया। पलायन की सूचना पर उपजिलाधिकारी ओमवीर सिंह और क्षेत्राधिकारी ओमकार यादव गांव पहुंचे। ग्रामीणों से दस दिन का समय प्रशासन ने मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें