शहर की कुछ शाही शादियां आयकर विभाग की नजरों में चढ़ चुकी हैं। इनमें से कुछ शादियां वह हैं जो विदेशों में जाकर हुई हैं। आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग के निशाने पर शहर के कुछ निर्यातक, स्कूल संचालक, चिकित्सक और सराफ भी हैं। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि जल्द विभाग बड़े स्तर पर कार्रवाई कर सकता है।
आयकर विभाग की इंवेस्टीगेशन विंग ऐसी शादियों का विवरण जुटा रही है जिनमें करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। निशाने पर शहर के कुछ पैथ लैब और डाक्टर भी हैं। स्कूल - कॉलेज संचालकों और कुछ निर्यातकों की कमाई की कुंडली भी महकमा खंगाल रहा है। आयकर विभाग जल्द शहर में कुछ बड़ी कार्रवाई कर सकता है। इस सूची में कुछ सराफ भी शामिल हैं। आयकर विभाग इनके बैंक खातों और दूसरे लेनदेन पर नजरें गढ़ाए है।