किशोरी से दुष्कर्म, आठ महीने से गर्भवती, केस दर्ज
पुलिस जांच में खुलासा - नाबालिग आरोपी और किशोरी कर चुके हैं शादी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खुलासा उस समय हुआ जब वह डॉक्टर के पास अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंची तो वह आठ महीने की गर्भवती थी। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-11 थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा पोक्सो एक्ट (6) व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि किशोरी परिजनों के साथ वीरवार को अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची थी। इस दौरान पता चला कि वह 8 महीने की गर्भवती है। इसके बाद अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि नाबालिग आरोपी और किशोरी दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी और पिछले एक साल से साथ रह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।