फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के लिए पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका को ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कचहरी में बृहस्पतिवार को प्रेमी के साथ शादी करने के लिए पहुंची रामपुर निवासी प्रेमिका को उसके परिवार वालों ने रोक लिया। उसे कार में डालकर जबरन ले जाने लगे, इस दौरान हंगामा मच गया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस पहुंची और दोनों को थाने ले आया गया, जहां से उन्हें रामपुर पुलिस अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि रामपुर में रहने वाली युवती घर से लापता थी। इस संबंध में पुलिस ने एक युवक पर आरोप लगाकर गंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध है, वह दोनों शादी करना चाह रहे थे। कोर्ट मैरिज के लिए वह बृहस्पतिवार को कचहरी आए थे, इस दौरान सूचना पर युवती के परिवार वाले भी वहां आ पहुंचे। युवती को वह साथ ले जाने लगे, इस दौरान हंगामा हो गया। इस मामले में पहले से ही रामपुर में मामला दर्ज होने के कारण रामपुर पुलिस सिविल लाइन आई और युवक-युवती को रामपुर ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें