फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमिका को धोखा देकर दुबई भागा दीदी का दीवाना देवर

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। पाकबड़ा में रहने वाली एक युवती को उसकी बहन के देवर ने शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबध बनाए। युवती गर्भवती हुई तो उसने प्रेमी से शादी के लिए कहा। आरोप है कि युवक प्रेमिका को धोखा देकर नौकरी के बहाने दुबई भाग गया। युवती ने इसकी शिकायत अपने जीजा और उसके परिजनों से की तो उन्होंने उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पाकबड़ा क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी बिजनौर के सहसपुर गांव स्योहारा थानाक्षेत्र निवासी सलमान से हुई थी। शादी के बाद सलमान का छोटा भाई इकबाल ने युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद इकबाल ने युवती के घर आना जाना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती से आरोपी ने शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती दो माह पहले गर्भवती हुई तो उसने शादी का दबाव प्रेमी पर बनाया। आरोप है कि प्रेमिका के गर्भवती होने का पता चलने पर आरोपी उसे धोखा देकर नौकरी के बहाने अचानक दुबई भाग गया। दुबई जाने के बाद आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से की। आरोप है कि शिकायत करने पर जीजा समेत अन्य लोगों ने युवती की पिटाई की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी इकबाल, जीजा सलमान समेत छह लोगों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ हाईवे आरके पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत शादी से बचने के शादी का झांसा देकर उससे दुराचार किया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी और उसके परिजनों ने युवती से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है,
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें