फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने किशोरी को सरकारी अस्पताल में कराया भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
रेलवे क्रासिंग 35 बी के नजदीक एक किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। सोमवार को करीब 10:30 बजे राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सरेराह बेहोशी की हालत में एक किशोरी रेलवे क्रासिंग 35 बी के नजदीक पड़ी हुई थी। राहगीरों ने किशोरी को लावारिस हालत में पड़े हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उपचार शुरू किया। उपचार के बाद भी किशोरी होश में नहीं आई है। किशोरी के होश में नहीं आने के कारण बेहोशी का कारण और लावारिस पड़े होने की जानकारी नहीं हो पाई है। फिलहाल किशोरी की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। किशोरी को चिकित्सक डा. संतोष ने बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
अपनी मर्जी से गई थी ठेकेदार की पत्नी, नहीं हुआ था अपहरण
चंदौसी। ठेकेदार की पत्नी के अपहरण की कहानी का सोमवार को नाटकीय ढंग से पटाक्षेप हो गया। सोमवार को ठेकेदार की पत्नी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। पति को फोन किया। नगर के राज मोहल्ला निवासी ठेकेदार ने रविवार को कोतवाली पुलिस को मोहल्ले के ही चार पांच युवकों पर पत्नी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी थी। सोमवार को ठेकेदार की पत्नी रहस्यमय ढंग से रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। पति को फोन कर ले जाने की सूचना दी। ठेकेदार अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया। सीता आश्रम चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार का कहना है कि महिला ने ननद से विवाद के बाद अपनी बरेली निवासी बुआ के घर जाने की बात बताई है। अपहरण की बात झूठी है।
-----------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें