फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाईदूज पर मायके नहीं जाने दिया, विवाहिता ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भाईदूज पर मायके नहीं जाने दिया, विवाहिता ने दे दी जान
विज्ञापन

धनारी थाना क्षेत्र के गांव बघढेर का है मामला, विवाहिता के भाई ने दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी/धनारी(संभल)।
विवाहिता को ससुरालियों ने भाईदूज पर मायके जाने से मना कर दिया। आक्रोशित विवाहिता ने कमरे की छत में लगी कड़ी पर फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना शनिवार को अपराह्न तीन बजे धनारी थाना क्षेत्र के गांव बघढेर में हुई है। विवाहिता के भाई ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना धनारी क्षेत्र के बघढेर गांव निवासी धनवीर की पत्नी प्रवेश (28) ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रवेश के भाई हरीश ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी छह वर्ष पहले शादी की थी। शादी के बाद से लगातार बहन को बाइक और मोबाइल की मांग के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पिछले डेढ़ साल से प्रवेश को मायके नहीं जाने दिया। शनिवार को भाईदूज पर बहन ने घर जाने की इच्छा जताई तो इंकार कर दिया। हरीश ने बताया कि पति, सास, ससुर और ननद ने उनकी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। हरीश ने पुलिस को दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष अता हुसैन ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें