फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के ताले तोड़कर भगवान शिव की मूर्ति की क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के ताले तोडक़र भगवान शिव की मूर्ति की क्षतिग्रस्त
विज्ञापन


थाना बनियाठेर के गांव बाकरपुर भैंतरी के बाहर जंगल में स्थित मंदिर में हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौसी।
थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव बाकरपुर भैतरी के जंगल में स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार की रात किसी समय अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति तोड़ दीं। मूर्तियां तोड़े जाने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। ग्राम प्रधान पति आनंद पाल मंदिर के लिए आगरा से मूर्ति लेने के लिए रवाना हो गए। दोबारा मूर्ति लगाए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

शिव मंदिर बाकरपुर भैतरी में शिव मंदिर में देवी देवताओं की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना सामने आई है। मंदिर में पहले भी दो बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। शनिवार को सुबह मूर्ति तोड़े जाने की सूचना पर मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ लग गई। आक्रोश बढ़ता देख पुलिस और ग्राम प्रधान पति भी मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई मूर्ति स्थापित करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्राम प्रधान पति आनंद पाल मूर्ति लेने के लिए आगरा रवाना हो गए। नई मूर्ति स्थापित करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। थाना बनियाठेर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रवीण सोलंकी ने बताया कि पूजा करते समय लोटा गिरने से मूर्ति क्षतिग्रस्त हो गई थी। मूर्ति तोड़े जाने जैसी कोई घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन

----------------------
फोटो के साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें