फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर दबंगों की पिटाई से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़खानी के विरोध में महिला की पिटाई, मौत
विज्ञापन


विवाहिता गांव में चक्की पर आटा लेने गई थी, अधमरा कर दिया था महिला को
निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया
पिता-पुत्र समेत चार के खिलाफ पुलिस को दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात।
थाना क्षेत्र में आटा चक्की से आटा लेने गई विवाहिता के साथ कुछ मनचलों ने छेड़खानी की। विवाहिता ने विरोध किया तो दबंगई पर उतर आए। विवाहिता को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। परिजन निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी सांस थम गईं। आना कानी करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 32 वर्षीय विवाहिता तीन दिन पूर्व गांव में ही चक्की पर आटा लेने गई थी। आरोप है कि यहां पर चक्की मालिक ने विवाहिता के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर बेटे व पत्नी के साथ मिलकर विवाहिता को लाठी डंडों से जम कर पीटा। गंभीर हालत में विवाहिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर मंगलवार की शाम विवाहिता ने दम तोड़ दिया। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर थाना पुलिस गांव में पहुंची। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें