फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर को धमकी देने वाला बीसीए स्टूडेंट गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल बजते ही सिहर उठती थी प्रोजेक्ट इंजीनियर, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


आखिरी मैसेज में आरोपी ने दी थी इंजीनियर को अगवा करने की धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा को मोबाइल पर धमकी भरे एसएमएस देने और उससे छेड़खानी करने के मामले में आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के द्वारा पांच माह से छात्रा को मोबाइल पर अलग अलग 22 मोबाइल नंबरों से धमकी भरे मैसेज और कॉल कर धमकियां दिए जाने से छात्रा दहशत में आ गई थी। परिजनों ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया है।
पीड़ित छात्रा के पिता बर्तन कारोबारी हैं। छात्रा शहर के एक कालेज से वर्ष 2014 में बीसीए की पढ़ाई कर रही थी। उस वक्त राहुल निवासी शिवपुरी (कटघर) भी उसकी ही क्लास में पढ़ता था। आरोपी से तब छात्रा की जान पहचान थी। आरोपी ने बीसीए पास कर कॉलेज छोड़ दिया था, जबकि छात्रा ने एमसीए की पढ़ाई की और इसके बाद दिल्ली में रहकर नोएडा में एक एमएनसी में बतौर प्रोजेक्टर इंजीनियर नौकरी करने लगी। नौकरी के साथ साथ वह इंजीनियरिंग की तैयारी भी कर रही थी। छात्रा ने बताया कि पांच माह पूर्व आरोपी को कॉमन फ्रेंड के जरिए उसका मोबाइल नंबर मिल गया था। उसने छात्रा को मैसेज कर बातचीत की, इसके बाद प्यार का इजहार करने लगा। छात्रा ने इंकार किया तो आरोपी उसे धमकी भरे मैसेज करने लगा। छात्रा ने आरोपी का नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल दिया तो आरोपी ने अलग अलग 22 मोबाइल नंबरों से कॉल और मैसेज कर छात्रा को धमकियां दी। वह खौफजदा हो गई, डर की वजह से परिजनों को नहीं बताया। अब शुक्रवार को छात्रा वीकें ड पर घर आई तो आरोपी को इसकी भनक लग गई। उसने छात्रा के घर के बाहर चक्कर काटना शुरू कर दिया। रविवार को छात्रा से छेड़खानी भी की। छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी। परिजनों ने विरोध जताया तो आरोपी ने छात्रा को आखिरी मैसेज कर लिखा था कि ‘देखता हूं कि अब तू नोएडा कैसे पहुंचेगी।’ इस धमकी के बाद परिवार सिहर गया, छात्रा को सोमवार को ऑफिस ज्वाइन करना था। इस वजह से वह दहशत में आ गई और परिजनों ने एसएसपी मनेाज तिवारी से शिकायत की। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसका चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। छात्रा को और उसके परिवार को डरने की जरूरत नहीं है, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

....

फर्म मालिक ने छात्रा को अवैध संबंध न बनाने पर दी जेल भिजवाने की धमकी
मुरादाबाद(ब्यूरो)। चक्कर की मिलक में रहने वाली किशोरी को एक फ र्म मालिक ने प्रपोज किया। किशोरी ने इंकार किया तो उसे धमकी भरे मैसेज किए। छात्रा ने मैसेज इग्नोर किए तो आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह पत्नी से झूठा इल्जाम लगवाकर उसे जेल भिजवा देगा। धमकी से सहमी किशोरी ने सिविल लाइन थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
किशोरी ने बताया कि आरोपी फर्म मालिक जिगर कालोनी में रहता है। शादीशुदा है, वह उसके फर्म में दो माह पहले नौकरी करती थी। आरोपी ने फर्म में उसके साथ छेड़खानी की तो उसने नौकरी छोड़ दी थी। दो माह से घर पर थी, एक माह पहले भी आरोपी ने उससे छेड़खानी की तो पुलिस से की शिकायत की । पुलिस ने मामले में समझौता करा दिया था। अब आरोपी ने दोबारा उसे करीब 20 मैसेज कर धमकियां दी तो आरोपी के खिलाफ शिकायत की। एसएचओ सिविल लाइन रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही कार्रवाई की जा रही है।
.....
मकान मालिक ने घर में घुसकर की किशोरी से छेड़खानी
मुरादाबाद। मुगलपुरा की एक कालोनी में रहने वाले मकान मालिक ने घर में घुसकर छेड़खानी की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। आरोपी एक फर्म में नौकरी भी करता है।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आजम मुगलपुरा की एक कालोनी में रहता है। उसके मकान में ही एक ई-रिक्शा चालक परिवार के साथ रहता है। सोमवार को ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी कालोनी में ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर गए थे। कमरे में उनकी 15 साल की किशोरी अकेली थी। वह सूट में नग लगाने का काम कर रही थी। इस दौरान मकान मालिक आजम ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़खानी की, उसने शोर मचाया और भागकर मकान से बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग एकजुट हुए। सूचना पर परिजन पहुंचे। उन्होंने रिपोर्ट कराई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें