फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे को शराब पिला कर ले उड़ा साढू, अपहरण का मचा शोर

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे को शराब पिला कर ले उड़ा साढू, अपहरण का मचा शोर
विज्ञापन

- कार में बिठा कर पीलाकुंड की तरफ ले गया, पुलिस को नशे में धुत मिले
अमर उजाला ब्यूरो
नौगावां सादात(अमरोहा)। अलग बात करने के बहाने कमरे में ले जाकर साढ़ू ने उसे शराब पिला दी। बाद में दूल्हे को कार से लेकर कहीं निकल गया। काफी देर बाद कमरे में दोनों नहीं पाए गए तो अफरा तफरी मच गई। अपहरण की चर्चा फैलने पर रिश्तेदार और परिजन पुलिस के साथ खोजबीन में लग गए। दोनों पुलिस को पीलाकुंड में शराब में धुत पाए गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बीलना गांव निवासी एक युवक की बारात सोमवार की रात कूड़ा माफी गांव में गई थी। इधर धूमधाम से बारात चढ़त के बाद दावत शुरू हो गई। उधर, फेरे और जयमाला डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान दूल्हे का साढू़ आया। आरोप है कि वह यह कहते हुए दूल्हे को कमरे में ले गया कि अलग खास बात करनी है। कमरे में साढू़ ने दूल्हे को शराब पिला दी। इसके बाद साढू़ दूल्हे को कार में बैठाकर कहीं चला गया। काफी देर बाद जब दोनों नहीं मिले तो हड़कंप मच गया। दोनों की तलाश शुरू हो गई। साढू की ओर से दूल्हे का अपहरण करने की चर्चा फैल गई। थाना पुलिस को सूचना दी गई। एसएसआई नवाब सिंह थाना पुलिस को लेकर तलाश में निकल गए। पुलिस की टीम अलग-अलग मार्गों पर दौड़ीं थी। इस बीच वरिष्ठ उप निरीक्षक नवाब सिंह को पीलाकुंड गांव के बाहर कार खड़ी मिली। इसमें दूल्हा और उसका साढ़ू नशे की हालत में थे। दोनों को पुलिस कूड़ा माफी लेकर पहुंची, तब जाकर परिजनों एवं रिश्तेदारों की जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें