फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के माल की रिकवरी करने आई अमरोहा पुलिस से मिड़ गए लोग, पुलिसकर्मियों के संग हाथापाई-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश देने पहुंची अमरोहा पुलिस से भिड़े लोग, हाथापाई
विज्ञापन


तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
असमोली कस्बे में सोमवार को रात 11 बजे दबिश देने पहुंची थी अमरोहा देहात की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
लूट के एक मामले में माल की रिकवरी के लिए संभल के असमोली कस्बे में पहुंची अमरोहा की पुलिस को उस वक्त लेने के देने पड़े गए जब आरोपी और उसके परिजनों संग कुछ ग्रामीण हमलावर हो गए। पुलिस से भिड़ गए। पहले खींचतान हई और फिर हाथापाई हुई। पुलिस बिना बरामदगी के बैरंग लौट गई। घटना की रिपोर्ट असमोली थाने में अमरोहा जनपद की पुलिस ने दर्ज कराई है। इसमें तीन नामजद है और सात अज्ञात हैं।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के मानकजूड़ी गांव निवासी पुष्पेंद्र की बारात रविवार को मुरादाबाद के मझोला में गई थी। आधी रात के बाद जब बारात लौट रही थी तब बारात में शामिल इनोवा सवार महिलाओं को मालीखेड़ा अमरोहा में लूटा गया। चार लोगों के नाम सामने आए। इसमें अमरोहा पुलिस ने दो लोगों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था। इसमें एक आरोपी असमोली निवासी श्रीकांत था। सोमवार की रात 11 बजे के करीब अमरोहा देहात की पुलिस श्रीकांत को साथ लेकर असमोली स्थित उसके घर से लूटे गए माल की रिकवरी करने के लिए आई थी। अमरोहा पुलिस ने असमोली के एक सिपाही को साथ लिया और आरोपी के घर पहुंच गई। पुलिस जैसे ही आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची तो कहासुनी के साथ परिजनों से विवाद हुआ। अमरोहा पुलिस का आरोप यह है कि श्रीकांत के पिता महिपाल सिंह, मां मंजू देवी समेत सात आठ लोगों नेे पुलिस से खींचतान की। यह लोग पुलिस के कब्जे से श्रीकांत को छुड़ाना चाहते थे। इसे लेकर पुलिस के साथ खींचतान और मारपीट की गई। पुलिस माल की रिकवरी कराए बिना ही किसी तरह श्रीकांत को लेकर चली गई। मंगलवार को एसआई प्रवीण कुमार की तहरीर पर पुलिस ने महिपाल पुत्र रामौतार, श्रीकांत पुत्र महिपाल, मंजू पत्नी महिपाल को नामजद करते हुए सात आठ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। असमोली के थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोपी महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें