फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी से डकैती का आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरी कचहरी में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार
विज्ञापन


2015 से मुरादाबाद जेल में बंद आरोपी को पेशी पर लाया गया था
कचहरी परिसर में पेशी पर ले जाते वक्त कैदी को छोड़ कर बातों में मशगूल हो गए थे पुलिसकर्मी

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। कचहरी में पेशी पर आया मुरादाबाद जेल में बंद डकैती का आरोपी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की लापरवाही का फायदा उठाते हुए कचहरी परिसर से फरार हो गया। कैदी के फरार होने पर हड़कंप मच गया। पकड़ने को पुलिस टीम दौड़ाई गईं। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक न्यायालय परिसर पहुंचे। मामले की जानकारी की। लापरवाही बरतने में दो सिपाहियों को ने सस्पेंड कर दिया। छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गजरौला थाना क्षेत्र के करमल्लीपुर गांव निवासी तैयब पुत्र खान मोहम्मद के खिलाफ डकैती व हत्या का अभियोग पंजीकृत है। वह 26 अप्रैल 2015 से गजरौला के कसेरुआ गांव के पूर्व प्रधान गयासुद्दीन की हत्या के आरोप में मुरादाबाद जेल में बंद था। मंगलवार को उसे पेशी पर लाया गया था। रजबपुर थाना क्षेत्र के बल्दाना हीरा सिंह गांव का शैतान सिंह पुत्र दर्शन सिंह, हसनपुर कोतवाली के रुखालू गांव निवासी अशरफ पुत्र यासीन कलुआ पुत्र मंगल को भी पेशी के लिए लाया गया था। एडीजे द्वितीय की कोर्ट में पेशी थी। कैदी वाहन से पुलिसकर्मी उसे न्यायालय में ले जा रहे थे। दोपहर दो बजे थे। न्यायालय परिसर के बाहर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बातचीत में मशगूल थे। मौका पाकर तैयब फरार हो गया। घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। फरार हुए आरोपी की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम दौड़ाई गईं। अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह फौरन कचहरी में पहुंचे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों से मामले की जानकारी।
विज्ञापन


दो सिपाहियों पर गिरी गाज, छह नामजद
कैदी फरार होने में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने सिपाही अनुज बालियान व सोनू यादव को निलंबित कर दिया। फरार हुए कैदी तैयब, इसके सहयोगी कैदियों व दोनों सिपाहियों के खिलाफ देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि फरार हुुए कैदी, इसके सहयोगी कैदियों व दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

यहां कैदी खुद लगाते हैं हाथों में हथकड़ी
अमरोहा। कचहरी में पेशी पर लाये जाने वाले कैदियों के साथ पुलिस का रवैया आम तौर पर दोस्ती की तरह देखा जाना आम बात हो गई है। पुलिस कर्मी कैदियों को बीडी पिलाते या कैदी से बीड़ी व सिगरेट लेकर साथ में दम मारते देखे जाते रहे हैं। अमरोहा कचहरी की बात करें तो यहां कैदी खुद ही हाथों में हथकड़ी लगाते हैं। पेशी पर लाने वाले पुलिस कर्मियों की लापरवाही अधिकांश देखने को मिलती है। अधिकतर पुलिस कर्मी चार्ली वाहन से कैदियों को हवालात में डाल देते हैं। हवालात से पेशी पर ले जाते समय कैदी ही पुलिस कर्मियों से हथकड़ी लेकर खुद लगाते हैं। ऐसा आमतौर पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

कैदी फरार होने की घटना
26 अप्रैल-16 को डिलारी के फरीदपुर गांव का इंसार उर्फ अंसार उर्फ नदीम कोर्ट से फरार हुआ।
25 सितंबर-16 को धनौरा का बदमाश शाहिद फरार।
7 अक्तूबर 16 को गजरौला थाने से एनडीपीएस का आरोपी भागा।

बयान :
कोर्ट से कैदी फरार होने में लापरवाही बरतने में दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों सिपाही, फरार हुए कैदी व इसके तीन सहयोगियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फरार कैदी को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
- संतोष कुमार, पुलिस अधीक्षक।


फोटो-8 से 11 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें