फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीका और ढेला नदी बनी शराब तस्करी का रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश पुलिस की शनिवार को सर्किट हाउस में बैठक के अंदर सड़कों से लेकर नदियों तक सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई गई है। शक है कि अवैध शराब और असलहों की तस्करी में देहात क्षेत्र की दो नदियों फीका और ढेला का जा रहा है, उनको रास्ता बनाया गया है। जिससे की पुलिस से बचा जा सके। नदियों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 20 लैपर्ड सवार पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। इस संबंध में एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बैठक कर शनिवार रात को ही थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है।
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि जसपुर से होकर ठाकुरद्वारा के रामपुर गोधरा गांव की तरफ से फीका नदी जा रही है, कई बार संदिग्धों ने इस जिले से उत्तराखंड की ओर भागने के लिए भी इस रास्ते का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा उत्तराखंड के आईटीआई थानाक्षेत्र के पास से गुजर रही ढेला नदी भगतपुर, भोजपुर क्षेत्र से होकर रामगंगा में मिल जाती है। बैठक में उत्तराखंड पुलिस ने भी इन दोनों नदियों के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कहा है। इसके बाद भगतपुर और ठाकुरद्वारा पुलिस को स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़कों के साथ ही नदियों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करें। नदियों के किनारे लैपर्ड सवार पुलिसकर्मी गश्त करेंगे। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों से भी अपील की गई है कि वह किसी संदिग्ध को देखें तो पुलिस को सूचना दें। जिससे की असलहे या शराब के बल पर किसी व्यक्ति को दबाव में न लिया जा सके और मतदान को प्रभावित न किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

ऊधमसिंह नगर के 70 आरोपी चिंहित
मुरादाबाद। मुरादाबाद और उत्तराखंड से सटे हुए जिलों में मतदान को प्रभावित कर सकने वाले 228 आरोपियों को मुरादाबाद पुलिस ने चिंहित किया है, जिनमें से 158 आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले हैं तो 70 आरोपी ऊधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। इनके बारे में उत्तराखंड पुलिस को भी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें