फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे युवक सहित दो की हादसों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला और भगतपुर थानाक्षेत्र में सोमवार रात को हुए अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। सिविल लाइन थानाक्षेत्र की हिमगिरी कालोनी में रहने वाला मुुकुल कनौजिया (24) बुद्ध बाजार स्थित एक मोबाइल शॉप पर नौकरी करता था। वह सोमवार की रात को दिल्ली रोड स्थित राही होटल में आयोजित एक शादी समारोह में आया था। देर रात स्कूटी से वापस घर लौटते समय वह लोकोशेड पुल के पास पहुंचा तो सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसको अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है।
दूसरा हादसा भगतपुर थानाक्षेत्र में ठिरियादान के पास मुरादाबाद बाजपुर मार्ग पर हुआ। यहां पर कैंटर ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर - ट्राली पर सवार शमशाद (28) की मौत हो गई है। शमशाद कटघर थानाक्षेत्र के ग्राम मिलक में परिवार के साथ रहता था। भाई जमशेद ने बताया कि शमशाद ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर रामपुर के दढियाल में बेचने जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक किफायत के अलावा तालिब भी मौजूद थे। जब ट्रैक्टर सवार ठिरियादान के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे कैंटर ने उनको टक्कर मारी, इस वजह से शमशाद ट्रैक्टर से नीचे जा गिरा और हादसे में उसकी मौत हो गई। एसएचओ भगतपुर प्रिंस शर्मा ने ट्रैक्टर चालक की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मुकुल.. तेरी बहुत याद आएगी भाई’
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के पास सड़क हादसे में मुकुल की मौत के बाद उसके परिवार के साथ रिश्तेदारों का भी रोकर बुरा हाल है। मुकुल के कुछ दोस्तों ने अपनी भावनाएं सोशल मीडिया पर व्यक्त की है। करण मेहरा ने लिखा है कि ‘ तेरी बहुत याद आएगी भाई’। इसके अलावा इमरान, ममता, शिव गुप्ता ने भी दुख जताया है। उधर शमशाद की मौत के बाद उसके परिवार के लोगों, रिश्तेदारों और दोस्त भी सदमे में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें