हिमगिरी कालोनी में स्कूल की छुट्टी होेने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर दसवीं के एक छात्र को पीटकर जख्मी कर दिया गया। आरोप स्कूल के ही एक छात्र और उसके साथियों पर है। युवक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
नया गांव निवासी गजेंद्र (16) ने बताया कि वह हिमगिरी कालोनी स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। उसने बताया कि स्कूल में ही उसके साथ पढ़ने वाले एक छात्र से उसकी कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र ने अपने साथियों को बुला लिया। छात्र समेत छह लोगों ने स्कूल के बाहर गजेंद्र को पीटकर जख्मी कर दिया। एसएचओ सिविल लाइन ने बताया कि छात्र का मेडिकल कराया गया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।