फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की मौत के गम में पति ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढ़ापांडे थानाक्षेत्र के मुकुटपुर उर्फ एहरौला गांव में 17 जनवरी को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में जान गंवाने वाली महिला रूसम के पति ने भी सदमे में दम तोड़ दिया। दस दिन के भीतर मां बाप को खोने वाले बेटे और बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है। रूसम की मौत के गम से परिवार अभी उबरा भी नहीं था कि घर के मुखिया की मौत ने इस परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया।
मूंढापांडे के एहरौला उर्फ मुकुटपुर गांव 17 जनवरी को बबलू की बेटी पुष्पा की शादी थी। बारात चढ़त के बाद द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बबलू के पिता जयवीर, चाचा भूरे उर्फ कृष्ण पाल सिंह, नेपाल सिंह निवासी एकता कालोनी थाना मझोला ने र्हा फायरिंग की थी। इस घटना में गांव निवासी फूल सिंह सैनी की पत्नी कुसुम (50), ओमप्रकाश कश्यप की पत्नी रूसम (40) की गोली लगने से मौत हो गई थी, जबकि फूल सिंह बेटी शिवानी, खमानी की बेटी राज कुमारी, ओमपाल की बेटी राजवती और राम सिंह की पत्नी सोमवती घायल हो गई थीं। शुक्रवार देर रात रूसम के पति ओमप्रकाश की भी मौत हो गई। बेटे सोनू ने बताया कि मां की मौत के बाद से ही पिता सदमे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। अस्पताल लेकर जा रहे थे कि उन्होंने दम तोड़ दिया। दस दिन के भीतर ही मां बाप की मौत से बेटी बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही ओमप्रकाश कश्यप के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


बेटे की शादी की तैयारियां में जुटे थे पति-पत्नी
मुरादाबाद। ओम प्रकाश और उनकी पत्नी रूसम अपने बेटे की शादी की तैयारियों में जुटे थे। दस फरवरी को बेटे की शादी थी। 17 फरवरी को रूसम की मौत हो गई। जबकि 25 जनवरी को ओम प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। मां बाप की मौत से सोनू की शादी अब टाल दी गई है। अब होली के बाद का समय तय किया जाएगा।
विज्ञापन


फरार आरोपियों को नहीं पकड़ पाई पुलिस
मुरादाबाद। मुकुटपुर उर्फ एहरौला गांव में शादी समारोह में कई लोग फायरिंग कर रहे थे। लेकिन पुलिस अभी तक केवल दो ही आरोपियों को पकड़ पाई है। जबकि परिजनों का कहना है कि बाकी आरोपी गांव में ही मौजूद हैं। लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस को फोन कर आरोपी के गांव में ही होने की जानकारी दे रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस दबिश देने नहीं जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें