फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला खुलवाने की दिनभर चली जद्दोजहद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कालेज के जंतु विज्ञान विभाग में शिक्षकों के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभाग के एक कमरे में पिछले चार दिन से पड़ा ताला सोमवार को भी नहीं खुल सका। प्राचार्य का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने अपने स्तर से कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने साथी शिक्षक को आवंटित कमरे पर चार दिन पहले ताला लगाया था। प्राचार्य डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि दूसरे दिन परीक्षा करानी थी, इसलिए दूसरी चाबी बनवाकर मैंने ताला खुलवाया और अपना ताला लगवा दिया। इस पर विभागाध्यक्ष ने अपना दूसरा ताला लगा दिया। दोनों पक्षों ने मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करा दी। डॉ. केसी गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस शनिवार को ताला खुलवाने आई थी, जिस पर विभागाध्यक्ष ने सोमवार को ताला खोलने का आश्वासन दिया था। सोमवार को जब पुलिस अधिकारियों से बात की तो उन्होंने मामले से अलग रहने को कहा है। मामले में विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा गर्ग ने बताया कि विभागीय शिक्षकों के साथ मिलकर प्राचार्य मेरे अधिकारों का हनन कर रहे हैं। कमरे आवंटित करना और विभाग की चाबी रखना मेरा अधिकार है। प्राचार्य अनाधिकृत रूप से हस्तक्षेप कर रहे हैं। सभी प्रोेजेक्ट खत्म हो चुके हैं और कमरे में जो उपकरण हैं, वह विभाग की संपत्ति हैं। उनकी देखभाल करना विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि साथी शिक्षक के लिए दूसरा कमरा आवंटित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी को पत्र लिखकर सूचित भी कर दिया है। पुलिस सभी पक्षों को सुनेगी। उसके बाद ताला खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें