फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के तबादले की अफवाह उड़ाने पर सिपाही लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह के तबादले की झूठी खबर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में बिजनौर के एक सिपाही पर गाज गिरी है। उसको लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा जांच भी शुरू हो गई है कि सिपाही के पास डीजीपी के तबादले की खबर किसने भेजी थी?
विज्ञापन

आईजी बीके सिंह ने बताया कि बिजनौर पुलिस से जानकारी मिली है कि लाइन हाजिर किया गया सिपाही अमित चौधरी बिजनौर की सहानपुर पुलिस चौकी में कार्यरत था। उसने थाने के ग्रुप पर डीजीपी ओपी सिंह के तबादले की झूठी खबर वायरल की थी। इस संबंध में जानकारी मिलने पर उसको लाइन हाजिर किया गया। सिपाही से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके पास किसी ने मोबाइल पर डीजीपी के तबादले का संदेश भेजा था, पुलिस विभाग से मामला जुड़ा होने के कारण सिपाही ने इस संदेश को थाने के व्हाटसएप ग्रुप पर फारवर्ड कर दिया था। आईजी ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है कि सिपाही के पास डीजीपी के तबादले का गलत संदेश किसने और कब भेजा था? जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें