फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो की दवा पीने वाले बच्चों को लगेगा आईपीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन में टाइप-2 वायरस पाए जाने पर राज्य बाल संरक्षण आयोग के बाद अब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी स्वास्थ्य विभाग के लिए गाइड लाइन जारी कर दी है। पी-2 वायरस (एंटीजन) वाले बैच की दवा पीने वाले बच्चों को इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) इंजेक्शन लगाए जाएंगे। इंजेक्शन बच्चों में पी-2 वायरस से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएगा।
गाजियाबाद की बायोमेड कंपनी की पोलियो वैक्सीन में पी-2 वायरस पाए जाने से पोलियो के वापस लौटने का खतरा मंडरा रहा है। जिस बैच नंबर की दवा में वायरस मिला है उसकी सप्लाई मुरादाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हुई है। फरवरी से टीकाकरण अभियान में अन्य कंपनियों की वैक्सीन के साथ इसे भी पिलाया जा रहा है। पी-2 वायरस की पुष्टि से खलबली मची है। राज्य बाल संरक्षण आयोग ने मंडलायुक्तों से इसकी रिपोर्ट तलब की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी सोमवार को दिल्ली में इस मामले में समीक्षा करने के बाद राज्यों के लिए गाइड लाइन जारी की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मामले की पूरी निगरानी की जा रही है। सभी वैक्सीन की जांच कराई जा रही है। जिन बच्चों ने पोलियो की वायरस युक्त दवा ली है एहतियातन उन्हें आईपीवी की डोज दी जा रही है। मुरादाबाद में स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी की वैक्सीन का स्टॉक पहले ही सील कर दिया है। जिन बच्चों ने दवा ली है उनकी निगरानी की जा रही है। इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन की डोज देने की भी तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


- बच्चों को पोलियो वैक्सीन पिलाने के साथ डेढ़ साल और साढ़े तीन साल की उम्र में इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन की डोज दी जाती है। यह व्यवस्था एक साल पहले से शुरू हुई है। जिन बच्चों ने दवा पी है और इंजेक्शन नहीं लगे हैं उनकी निगरानी हो रही है। ऐसे बच्चों को चिह्नित कर इंजेक्शन लगाए जाएंगे। इस वैक्सीन का तत्काल असर होता है। बच्चों के दाहिनी जांघ पर लगाई जाती है। इससे पोलियो से लड़ने के लिए डबल सुरक्षा मिल जाती है।
विज्ञापन

- डा. जीएस मर्तोलिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी

चार अक्तूबर को आयोग करेगा समीक्षा
राज्य बाल संरक्षण आयोग इस मामले में चार अक्तूबर को वाराणसी में समीक्षा करेगा। आयोग अध्यक्ष डा. विशेष गुप्ता मिर्जापुर के सीएमओ समेत आसपास के जिलों के सीएमओ से रिपोर्ट मांगेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें