फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग ही निकला तबस्सुम हत्याकांड

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनर किलिंग ही निकला तबस्सुम हत्याकांड
विज्ञापन


कार में लार मिलने से खुला राज, मां-पिता और भाई गिरफ्तार

- दूसरे समुदाय के युवक से प्यार करने पर परिजनों ने की थी तबस्सुम की हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद।
ठाकुरद्वारा के कमालपुरी गांव में पांच जून की को हुई तबस्सुम (17) की हत्या उसके परिजनों ने ही की थी। दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते परिजन तबस्सुम से नाराज थे। तबस्सुम के भाई ने रात को तकिए से मुंह दबाकर हत्या की थी। वारदात के बाद कार में शव डालकर नहर किनारे फेंक दिया था। फोरेंसिक टीम ने जांच की तो आरोपियों के घर में खड़ी कार में तबस्सुम की लार मिलने से हत्या का राज खुला। पूछताछ के दौरान मां ने हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने तबस्सुम के मां-पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि तबस्सुम की हत्या के बाद परिजनों ने नितिन, अर्जुन और नितिन के मामा हरजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि नितिन तबस्सुम पर बुरी नजर रखता था और उसने ही साजिश के तहत तबस्सुम का अपहरण कर उसकी हत्या की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात के वक्त आरोपियों की लोकेशन गांव से बाहर की थी। वहीं गांव में चर्चा थी कि मामला ऑनर किलिंग का है। पुलिस ने तबस्सुम के घर में खड़ी कार की जांच की तो उसमें पीछे की सीट पर लार मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि तबस्सुम की हत्या उसका मुंह दबाकर सांस रोक देने से हुई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि कत्ल के वक्त तबस्सुम का भाई और उसकी मां कार लेकर बाहर गए थे। जिस वजह से पुलिस को उन पर शक हो गया। तबस्सुम के परिजनों को हिरासत में लेकर अलग अलग पूछताछ की गई तो उसकी मां कसीदन ने बेटी की हत्या का राज बेपर्दा कर दिया। मां ने बताया कि तबस्सुम का प्रेम प्रसंग नितिन से चल रहा था। इससे नाराज होकर कसीदन के बेटे सईम ने तकिए से मुंह दबाकर तबस्सुम की हत्या कर दी। साजिश के तहत मां और भाई ने तबस्सुम का शव कार में रखकर गांव के बाहर नहर किनारे फेंक दिया। जबकि पिता तैफीक ने ग्रामीणों को बताया कि उसकी बेटी को नितिन और उसके साथियों ने अगवा कर लिया है।
विज्ञापन


छेड़खानी में नितिन को भिजवाया था जेल
पुलिस जांच में सामने आया है कि तबस्सुम और नितिन का प्रेम प्रसंग करीब डेढ़ साल से चल रहा है। एक साल पहले नितिन को तबस्सुम से छेड़खानी के झूठे मामले में परिजनों ने जेल भिजवाया था। आरोप है कि उस वक्त तबस्सुम के बुलाने पर नितिन उसके घर मिलने गया था। इस दौरान परिजन घर पहुंच गए और नितिन को पकड़ लिया था।

कई बार समझाया, नहीं मानी तो कर दी हत्या : सईम
पुलिस हिरासत में तबस्सुम की मां ने बताया कि उन्हें बेटी की मौत का पछतावा है। वह जेल जाने से पहले रोई भी लेकिन तबस्सुम के भाई और पिता को बेटी की मौत का पछतावा नहीं। भाई ने कहा कि बहन को कई बार समझाया लेकिन वह बाज नहीं आई। उसके मोबाइल का सिम कार्ड भी अपने पास रख लिया था। बावजूद इसके वह पांच जून को घर में रखे मोबाइल के जरिए नितिन से फोन पर बातचीत कर रही थी। उसे बातचीत करते हुए पकड़ा तो गुस्से में हत्या कर दी।
विज्ञापन


नितिन को फंसाने के चक्कर में खुद फंस गए
पुलिस ने बताया कि तबस्सुम की हत्या की प्लानिंग उसके भाई ने अकेले की थी। वह रात को छत से नीचे आया और घर में सो रही बहन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। उसका प्लान था कि बहन की हत्या के केस को वह सुसाइड बताएगा और पुलिस से कार्रवाई की मांग करने के बजाय शव को दफना देगा। लेकिन बेटी के मर्डर के बाद जब परिजनाें को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने नितिन को फंसाने के लिए इसे अपहरण और हत्या का मामला बताया। पुलिस ने जांच की तो आरोपियों की प्लानिंग फे ल हो गई। तौफिक और सईम खेती के साथ कार बुकिंग पर चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें