हरियाणा के एक व्यापारी ने दीवान शुगर मील से खरीदी गई सवा 11 लाख की चीनी को लेकर भागने का आरोप एक ट्रक चालक सहित चार पर लगाया है। ट्रक चालक को यह चीनी हरियाणा में पहुंचानी थी। इस मामले में एसएसपी से शिकायत की गई है, जिसके बाद शनिवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हरियाणा के बहादरा बाजार निवासी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने 5.65 लाख लाख रुपये में 175 कुंतल चीनी दीवान शुगर मील से खरीदी थी, जिसका भुगतान आरटीजीएस से किया गया है। इसके अलावा दीवान शुगर मील से ही 175 कुंतल चीनी हरियाणा के एक और व्यापारी ने खरीदी थी। चीनी मंगाने के लिए सुरेंद्र पाल ने मुजफ्फरनगर निवासी कुलदीप से ट्रक के लिए संपर्क किया। उन्होंने ट्रक चालक प्रदीप को दीवान शुगर मील से ट्रक में चीनी लादकर हरियाणा पहुंचाने के लिए भेजा। आरोप है कि 30 दिसंबर को प्रदीप ने दीवान शुगर मीट से ट्रक में चीनी लादी लेकिन उसे लेकर हरियाणा जाने के बजाय भाग गया। इस मामले में जानकारी करने के लिए जब सुरेंद्र पाल ने ट्रक चालक को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कुलदीप से संपर्क किया गया तो उसने बताया कि ट्रक उसने बिजनौर के ट्रांसपोर्टर रिजवान से मांगा था, उन्होंने यह ट्रक उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी ट्रांसपोर्टर रेशम सिंह के जरिए भिजवाया था। आरोप है कि चीनी की सप्लाई के लिए फर्जी बिल्टी का इस्तेमाल भी ट्रांसपोर्टर ने किया है। इस मामले में कुलदीप की शिकायत पर ट्रक चालक प्रदीप, तीन ट्रांसपोर्टर कुलदीप, रिजवान और रेशम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।