फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से बात करता देख पत्नी के सिर के बाल उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एक ई रिक्शा चालक ने फोन पर प्रेमी से बात करता देख पत्नी को ऐसी सजा दी कि सुनने वाले भी सिहर उठे। उसने पत्नी के बाल कैंची से काटे फिर सिर पर रेजर चलाकर उसे करीब - करीब गंजा कर दिया। घटना के तीन दिन बाद महिला किसी तरह हिम्मत जुटाकर महिला थाने पहुंची और पति पर कार्रवाई के साथ तलाक की मांग की है। घंटों चले ड्रामे के बाद पति ने माफी मांगी तो महिला ने कानूनी कार्रवाई से कदम खींच लिए। लेकिन उसने पति कि साथ जाने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में चक्कर की मिलक निवासी पीड़िता ने बताया कि 10 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पांच बच्चे भी हैं। थाने में महिला ने स्वीकार किया कि आठ माह से उसके एक युवक से प्रेम संबंध हैं। महिला ने बताया कि वह एक कंपनी में नौकरी करती थी, वहीं युवक के संपर्क में आई। ई रिक्शा चालक ने बताया कि तीन माह पहले उसने पत्नी को प्रेमी से फोन पर बात करते देखा तो डांट दिया था। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चली गई और दो दिन बाद लौटी थी। आरोप है कि 17 नवंबर को भी रात के वक्त महिला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान पति घर पहुंच गया और उसने पत्नी को पीट दिया। ई रिक्शा चालक ने बताया कि पत्नी घर से बाहर न जा सके और वह प्रेमी से अलग हो जाए। इस वजह से उसने पत्नी को गंजा करने का फैसला किया। पति से मिली खौफनाक सजा के बाद महिला घर में ही कैद होकर रहने लगी थी। उसने मंगलवार को अपने मायके वालों को घटना की जानकारी दी। मायके वालों को लेकर वह महिला थाने पहुंची और मारपीट व यातनाएं देने का आरोप लगाकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस के बुलावे पर पति भी थाने पहुंच गया। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि पत्नी प्रेमी से संबंध खत्म कर उसके साथ रहे और पांचों बच्चों की परवरिश करे। पति के माफी मांगने पर महिला ने कानूनी कार्रवाई से तो इंकार कर दिया लेकिन पति के साथ रहने से मना कर दिया। महिला ने पति से तलाक मांगा है। एसएचओ महिला थाना रजनी द्विवेदी ने बताया कि तहरीर देेने के बाद दोनों पक्ष समझौते को राजी हो गए। महिला ने समझौता नामा भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें