फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों में पहुंचे साल्वर गैंग के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में साल्वर गैंग ने बिहार और पूर्वी यूपी से मुरादाबाद में 50 सॉल्वर बुलाए थे। इसके अलावा बिजनौर, मेरठ और बुलंद शहर समेत अन्य जनपदों में भी इस गैंग ने अपने सदस्यों को परीक्षा देने भेजा था। रविवार को पात्रता परीक्षा के दौरान मुरादाबाद में एसटीएफ की गिरफ्त में आए आरोपी सॉल्वर और उनके साथियों ने पूछताछ में इसका खुलासा किया है।
रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके लिए मुरादाबाद में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा से पहले और परीक्षा के दौरान एसटीएफ ने मुरादाबाद से सॉल्वर गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। जालौन निवासी विपिन और कानपुर निवासी सौरभ अस्थाना दूसरों की जगह परीक्षा देते पकड़े गए थे। इसके अलावा दो आरोपी होटल से और दो वीकेएस स्कूल के बाहर से दबोचे गए। एसटीएफ ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि अकेले मुरादाबाद में पचास साल्वर बुला गए थे। जिन्हें अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में बैठना था। लेकिन दो आरोपी ही परीक्षा देते पकड़े गए। बाकी सॉल्वर परीक्षा देने में कामयाब हुए या फिर वह छापेमारी से पहले ही भाग गए। ये तो जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल परीक्षा पर संकट मंडराता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन




मझोला पुलिस ने अदालत में पेश किए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शिक्षक पात्रता परीक्षा में सेंधमारी की कोशिश में एसटीएफ के हत्थे चढ़े साल्वर गैंग के सदस्य सोमवार को अदालत में पेश किए गए। जहां से भी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसटीएफ की बरेली यूनिट के इंस्पेक्टर अजयपाल के नेतृत्व में टीम ने रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा शुरू होने से पहले ही बुधबाजार स्थित महाराजा होटल में छापा मारकर बिहार निवासी मिथलेश और सिप्पू को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में पता चला है कि चार आरोपी वी के एस पब्लिक स्कूल में दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने जा रहे हैं। टीम ने वीकेएस पब्लिक स्कूल के बाहर से आरोपी सचिन निवासी कांशीराम नगर मझोला और जितेंद्र निवासी लोधीपुर थाना मझोला को गिरफ्तार कर किया था। जबकि तब तक आरोपी विपिन निवासी डबुआपुर जनपद जालौन और सौरभ निवासी कल्याणपुर आवास विकास जनपद कानपुर परीक्षा केंद्र में प्रवेश कर चुके थे। इसके बाद टीम ने वीकेएस में कक्ष संख्या आठ में छापा मारकर सौरभ अस्थाना और विपिन को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में मझोला थाने में ग्यारह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

सॉल्वर गैंग के फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में साल्वर गैंग का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश के कई जनपदों में एसटीएफ की टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। फरार पांच आरोपियों की तलाश में टीम लगी हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह ने बताया कि बाकी आरोपी में टीमें लगी हैं। मुरादाबाद, अमरोहा और अन्य जनपदों में भी हमारी टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही इस गैंग से जुड़े आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें