फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो दल के पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने एंटी रोमियो दल के पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन


छात्रनेता कुशल शर्मा ने बताया कि सोमवार को सुबह 11 बजे शिवा शर्मा व सचिन सिंह हिंदू कालेज के सामने एक धर्मशाला के गेट के पास बाइक पर बैठे थे। तभी एंटी रोमियो दल का एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और उनसे नाम व फोन नंबर आदि की जानकारी करने लगे। दोनों ने अपने साथ संगठन का परिचय भी दिया। छात्रों का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने अभद्रता की। मंगलवार को जब वह मामले से संबंधित ज्ञापन एसएसपी को देकर लौट रहे थे तो हिंदू कालेज के गेट पर ही सचिन सिंह को वही पुलिसकर्मी दोबारा मिल गया।

एक बार फिर दोनों के बीच बहस हो गई। मामले की जानकारी पर सीओ कोतवाली पूनम मिश्रा मौके पर पहुंची और कार्यकर्ताओं को कोतवाली बुलाकर जांच कराने का आश्वासन दिया। महानगर मंत्री राजीव राजपूत ने कहा कि संगठन एंटी रोमियो दल के कार्य से नाराज नहीं है, लेकिन कुछ पुलिस कर्मियों का छात्रों को बेवजह परेशान करना ठीक नहीं है। इस दौरान प्रांत सहमंत्री सचिन चौधरी, चकित चौधरी, शिवम शर्मा, विनीत शर्मा, पीयूष पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें