गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित कैंची मंदिर के समीप शिप्रा नदी में मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे खैरना चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने शव को शिप्रा नदी से निकाला। चौकी प्रभारी के अनुसार युवक की उम्र 25 से 30 के बीच होगी। पुलिस ने बताया कि युवक सोमवार रात नदी किनारे गया होगा। शरीर के नीले होने पर आशंका जताई जा रही है कि युवक को सांप ने काट लिया होगा। इसके चलते युवक की मौत हो गई। शव के पास से पुलिस को कोई पहचान संबंधी कागजात नहीं मिला है।