फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटककर किशोरी ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रेमी ने किशोरी को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की है, इसके बाद शव अस्पताल में छोड़कर वह भाग गया। मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस से की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन


छजलैट के बीबीपुर में नसीम परिवार के साथ रहते हैं। नसीम के परिवार में पत्नी, तीन बेटे और पांच बेटी हैं। तीसरे नंबर की बेटी मेहनाज (17) के प्रेम संबंध दो साल पहले गांव में ही रहने वाले कमल हसन से हो गए। कमल हसन सिविल लाइन स्थित एक नर्सिंग होेम में बतौर कंपाउंडर कार्यरत है। छह माह पहले मेहनाज अपने प्रेमी कमल हसन के साथ चली गई थी। इस मामले में परिजनों ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी, हालांकि बाद में कमल ने मेहनाज से निकाह का वादा किया तो दोनों पक्षों में एक पंचायत के बाद समझौता हो गया।

इसके बाद मेहनाज और कमल हरथला में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया था। बृहस्पतिवार रात को मेहनाज ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया। पति उसे उपचार के लिए पहले उसी नर्सिंग होम में पहुंचा, जहां पर वह कार्यरत था। वहां डॉक्टर ने मेहनाज को मृत घोषित कर दिया, इसके बाद पति उसे देर रात जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने मेहनाज को मृत बताया तो प्रेमी ने मामले की सूचना उसके परिजनों को दी। मेहनाज के शव को अस्पताल में ही छोड़कर चला गया। परिजनों ने मेहनाज की हत्या का आरोप लगाकर सिविल लाइन थाने में सूचना दी, हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें