फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो खींचकर महिला का शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला का आरोप है कि एक अधिवक्ता के बेटे ने हरिद्वार ले जाकर एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। महिला के अश्लील फोटो खींच लिए, जिसके बल पर वह उसका लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा है। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है। एसएसपी ने महिला थाना की एसओ को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी चार साल पहले कांठ में रहने वाले युवक से हुई थी। उसका एक बेटा भी है। ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया तो महिला ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया। जिसकी वजह से महिला के ऊपर उसके पति ने प्रापर्टी विवाद का मामला दर्ज कराया। इस मामले में महिला ने मदद के लिए एक अधिवक्ता से संपर्क किया तो उसने जमानत करवा दी। इस दौरान ही अधिवक्ता के बेटे ने महिला का मोबाइल नंबर लिया और बातें करने लगा। आरोप है कि महिला को अधिवक्ता का बेटा हरिद्वार ले गया, जहां पर एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो खींच और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आठ दिन तक होटल में आरोपी ने महिला से दुष्कर्म किया। वहां से वापस आने के बाद भी वह महिला पर दबाव बनाता रहा और मझोला, सिविल लाइन क्षेत्र में अलग अलग जगह कमरा किराए पर लेकर आरोपी ने महिला का लंबे समय तक शारीरिक शोषण किया। महिला का आरोप है कि उसने इसकी शिकायत युवक के पिता से की तो उन्होंने चुप्पी साधने को कहा। महिला ने पुलिस को बताया कि अधिवक्ता के बेटे के पास फर्जी आधार कार्ड है। एसओ महिला थाना ज्योति सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें