फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मारी गोली, ससुरालियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार दोपहर देवापुर रोड पर श्मशान घाट के पास बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी गई। गोली उसके हाथ में लगी है। युवक अपनी बहन को परीक्षा दिलाकर वापस घर लौट रहा था, गोली मारने का आरोप उसने अपने ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गोविंदपुर कला में रहने वाले राजकुमार ने बताया कि वह मजदूरी करता है। मंगलवार दोपहर को बहन ममता को बीए की परीक्षा दिलाकर घर लौट रहा था। देवापुर रोड पर उसकी बाइक पर डंडा मारकर ससुराल वालों ने उसे रोक लिया। ससुराल उसे पीटने के लिए दौडे़ तो राजकुमार वहां से भागने लगा। आरोप है कि इस दौरान ही पीछे से गोली चलाई गई जो कि राजकुमार के हाथ में लगी है। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों में मुकदमे बाजी को लेकर रंजिश चल रही है। इस मामले में राजकुमार के ससुराल पक्ष के सुनील, श्यामवीर और बदन सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें