शहर में लग्जरी कार चोरी करवाने के लिए मेरठ से वाहन चोरों को बुलवाने वाले गिरोह के तीन सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से कारों की नंबर प्लेट व अन्य पुर्जे बरामद किए गए। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस सुधीर पाल धामा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी नफीस , सरफराज और रियाज निवासी नया गांव मऊ थान सिविल लाइंस हैं। पुलिस ने दावा किया है कि ये तीनों मेरठ के शातिर वाहन चोर महताब डैनी निवासी किठौर और अफताब उर्फ आबू के साथी हैं। सिविल लाइंस थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।