फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने दो बेटों संग जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला ने अपने दो मासूम बेटों को जहर खिलाकर खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। महिला का अपने पति से झगड़ा हो गया था। पति ने बेटों को पीटना शुरू किया तो महिला उन्हें बचाने पहुंच गई। इसके बाद उसने पत्नी की भी पिटाई की। परिजन तीनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और इलाज कराया। पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

सामूहिक आत्महत्या के प्रयास का ये मामला सोमवार रात का है। कोतवाली क्षेत्र में पीतल फर्म के कर्मचारी का परिवार रहता है। सोमवार रात महिला अपने दोनों बेटों के साथ घर में बैठी थी। इसी दौरान उसका पति बाहर से घूमकर घर पहुंचा। किसी बात पर पति पत्नी में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद पति ने अपने बेटे को पीटना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की। शोर शराबा होने पर परिजन व आस पड़ोस के लोग पहुंच गए और उन्होंने मां बेटों को बचाया। जबकि इससे पहले भी महिला के साथ मारपीट की गई थी। इसके बाद घरेलू कलह से परेशान होकर घर में रखी चूहे मार दवा निकाल लाई और उसने पहले छह वर्षीय बेटे इसके बाद एक वर्षीय बेटे को खिला दी। इसके बाद महिला ने खुद भी दवा खा ली। जिससे मां बेटे की हालत बिगड़ गई। तीनों ने घर में उल्टियां की तो परिजनों में हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए और भर्ती करा दिए। यहां इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। महिला का पति दो माह से मानसिक रूप से बीमार है। वह आए दिन घर में झगड़ा करता है। इंस्पेक्टर कोतवाली आरपी सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें