फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में जांच के लिए कोठी पहुंची पुलिस- फोरेंसिक टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइन में पिस्टल के बल पर युवती से दुष्कर्म के मामले में शुक्रवार को पुलिस और फोरेंसिक टीम कथित घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर पैरों के निशान और क्लिप (लड़कियों के बालों में लगाने वाली) बरामद हुई हैं। करीब एक घंटे तक जांच के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम वापस लौटी है।
एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। घटना के वक्त आरोपी कारोबारी के मोबाइल की लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पीड़ित युवती का मेडिकल भी कराया गया है, मेडिकल रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक युवती ने सिविल लाइन थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि जिस इलेक्ट्रानिक उपकरण के गोदाम पर वह नौकरी करती है, उस गोदाम के मालिक ने उससे कांठ रोड के पास एक कोठी में दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन



मझोला में भी युवती ने दर्ज करवाया था दुष्कर्म का मामला लेकिन बाद में पलट गई थी
मुरादाबाद। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि कारोबारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती सिविल लाइन थाने से पहले मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाले एक अन्य कारोबारी पर भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करा चुकी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद युवती ने दुष्कर्म के आरोप से इंकार कर दिया था, मामला हल्की धारा में तरमीम हो गया था। इसके अलावा उसने मुगलपुरा थाने में एक कारोबारी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाकर तहरीर दी थी, बाद में इस मामले में उसने एफआईआर दर्ज करवाने से इंकार कर दिया था। ऐेसे में पुलिस अन्य बिंदुओं को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है, कारोबारी के साथ युवती के बारे में भी पुलिस जानकारियां जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें