फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लगाए अश्लील फोटो

Tue, 03 May 2016 01:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
फेसबुक
विज्ञापन
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में एक छात्रा की फर्जी फेबसुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो लगाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने तहरीर देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। 
विज्ञापन



पीड़ित छात्रा सिविल लाइंस क्षेत्र की कालोनी की रहने वाली है। वह महानगर के एक डिग्री कालेज से एलएलबी कर रही है। छात्रा के नाम से किसी ने फेसबुक आईडी बना ली। इसके बाद आरोपी ने उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर दिए। इसके बाद छात्रा के परिचित व दोस्तों को भद्दे मैसेज भी भेजे गए। छात्रा की सहेलियां ने इस मामले की जानकारी उसे दी।


तब छात्रा को पता चल पाया। छात्रा ने इस मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। सोमवार की रात छात्रा ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी बालियान ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें