फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और साफ-सफाई ने कांठ थाने को दिलाई पहचान

Fri, 04 Dec 2020 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ (मुरादाबाद)

सार

  • मुरादाबाद के कांठ थाने को देश में आठवां और प्रदेश में मिला पहला प्रथम स्थान  
  • केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की देश में टॉपटेन थानों में घोषणा 
  • प्रदेश का नंबर वन थाना बनने पर बधाइयों का लगा तांता
  •  दो माह पूर्व देश के 16671 थानों का हुआ था सर्वे 
विज्ञापन
उपलब्धि... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद जनपद के कांठ थाने ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कराए गए  2020 के सर्वे में कांठ थाने को देश में आठवां और प्रदेश में पहला स्थान मिला है। क्राइम कंट्रोल, दस्तावेजों का रखरखाव और शिकायतों का निस्तारण, पीड़ितों के बैठने और पुलिस कर्मियों की साफ सुथरी बैरक समेत अन्य सभी बिंदुओं पर खरा उतरने पर कांठ थाने का चयन किया गया। 

विज्ञापन


दो माह पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के 100 उन थानों की सूची तैयार की थी जिन थानों में साफ सफाई, फरियादियों के बैठने की उचित व्यवस्था, मामलों के निस्तारण, पुलिस पब्लिक का अच्छा संवाद, शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन किया गया था। इस सूची में मुरादाबाद के कांठ समेत प्रदेश के तीन थाने शामिल किए गए थे। 

आठ अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय से आई टीम ने कांठ थाने का सर्वे किया था। तब टीम ने 25 दुकानदारों, 25 क्षेत्र के आम नागरिक और थाने से जुड़े 10 फरियादियों से जानकारी ली थी। उनसे पुलिस की कार्यशैली, व्यवहार के बारे में जानकारी एकत्र की थी। साथ ही टीम ने कांठ थाने में साफ सफाई, पुरुष बंदी गृह, महिला बंदी गृह, मैस, मालखाना, कार्यालय, सीसीटीएनएस रूम, आरक्षी बैरकों, आवासों  का भी निरीक्षण किया था। तीन दिन तक क्षेत्र में रही टीम ने सर्वे करने के बाद इसकी रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद गृह मंत्रालय ने सराहनीय कार्यों के लिए देश के टॉपटेन थानों का चयन किया। इसमें कांठ थाना भी शामिल है। कांठ को देश में आठवां और प्रदेश में पहला स्थान मिला है। आईजी रमित शर्मा और एसएसपी प्रभाकर चौधरी गुरुवार शाम कांठ थाने पहुंचे और उन्होंने कांठ थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम और उनकी पूरी टीम को बधाइयां दीं।  

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से टॉप टेन थानों की सूची जारी की गई है। जिसमें मुरादाबाद के कांठ थाने को प्रदेश में पहला और देश में आठवां स्थान मिला है। पूर्व में तैनात रहे अधिकारी और कांठ थाने के प्रभारी अजय कुमार गौतम ने इसके लिए काफी मेहनत की है। सभी को इसके लिए बधाई। कांठ थाने में बच्चों के लापता होने के रिकार्ड, मालखाना, साफ सफाई और सीसीटीएनएस समेत अन्य सभी बिंदुओं पर कांठ थाना खरा उतारा है। 
-  प्रभाकर चौधरी, एसएसपी मुरादाबाद


इन बिंदुओं पर हुआ सर्वे

  • माल बरामदगी में स्थिति
  • आपराधिक घटनाओं के अनावरण की स्थिति
  • दुष्कर्म, लूट, छिनैती, हत्या की घटनाओं में कमी
  • उच्चाधिकारियों के दिए गए दिशा निर्देशों की गुणवत्ता
  • थाने की बिल्डिंग और साफ सफाई की व्यवस्था
  • थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ पुलिस कर्मियों का व्यवहार
  • न्यायालयों में अपराधियों को सजा दिलाने में पुलिस की स्थिति
  • निरोधात्मक कार्रवाई की स्थिति
  • विवेचनाओं का निस्तारण स्थिति
  • कानून एवं व्यवस्था की स्थिति
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें