फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई रिक्शा चालक ने होमगार्ड की नाक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मधुबनी चौराहे पर ई रिक्शा लेकर खड़े चालक ने टोकाटाकी करने पर यातायात पुलिस में तैनात होमगार्ड पर ईंट से हमला बोल दिया। हमले में होमगार्ड की नाक पर चोट आई है। होमगार्ड की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी ई रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। होमगार्ड ने बताया कि ई रिक्शा चालक नशे की हालत में था।
विज्ञापन

पाकबड़ा में नई बस्ती निवासी होमगार्ड शकील अहमद की ड्यूटी यातायात पुलिस में है। शकील ने बताया कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे उसकी ड्यूटी मधुबनी चौराहे पर लगी थी। वहां एक ई रिक्शा चालक काफी देर से ई रिक्शा लेकर चौराहे पर खड़ा था। जिसकी वजह से यातायात बाधित हो रहा था। होमगार्ड के मुताबिक उसने ई रिक्शा चालक को वहां से हटने को कहा तो वह भड़क गया। उसने कहा कि पहले चौराहे पर खड़े बाकी ई रिक्शा को वहां से हटाए। इसे लेकर होमगार्ड और ई रिक्शा चालक के बीच नोंकझोंक व गाली गलौज शुरू हो गई। कुछ देर बाद ई रिक्शा चालक ने पास में पड़ी ईंट उठाई और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। उसने होमगार्ड के चेहरे पर ईंट मारी, जिससे उसकी नाक पर चोट आई। चौराहे पर ही ड्यूटी कर रहे बाकी पुलिस कर्मियों ने घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल पहुंचाया। आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस ने बताया कि आरोपी ई रिक्शा चालक रोहित पुत्र संजय सैनी निवासी हरथला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें