फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोतल में नहीं दिया पेट्रोल तो दूसरे पंप से लाकर सेल्समैनों पर उड़ेला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एक युवक को बोतल में पेट्रोल देने से मना कर दिया तो उसने हद कर दी। वह दूसरे पेट्रोल पंप से उसी बोतल में पेट्रोल लेकर आया और इनकार करने वाले दोनों सेल्समैनों पर उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। पेट्रोलपंप कर्मियों ने बमुश्किल इस युवक को दबोच लिया और उसे पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

घटना सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में श्री साईं फिलिंग स्टेशन की है। पंप के मैनेजर डीपी सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सेल्समैन वाहनों में पेट्रोल भर रहे थे। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा। उसने बोतल में पेट्रोल भरने को कहा। जिस पर सेल्समैन रामरतन निवासी प्रेम नगर और शमशाद निवासी बेगमपुर थाना छजलैट ने बोतल में पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। चूंकि वैसे भी यह नियम विरुद्घ है और दूसरा सीएए के विरोध के बाद जुमे की नमाज लेेकर वैसे ही शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट था। ऐसे में सेल्समैनों ने सावधानी बरती।
उधर यह युवक इससे खफा हो गया और धमकी देकर गया कि अभी कुछ देर में आता हूं। युवक दस मिनट बाद दोबारा पंप पर पहुुंचा। वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया था। उसने राम रतन और शमशाद के ऊपर पेट्रोल डाल दिया और जेब से लाइटर निकाल लिया। उसने धमकी दी कि वह कर्मचारियों और पेट्रोल पंप को आग लगा देगा। इस घटना से कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। अन्य कर्मचारी भी दौड़ पड़े। उन्होंने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर डाली। मैनेजर ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम दानिश निवासी हरथला रेलवे स्टेशन थाना सिविल लाइंस बताया। आरोपी ने बताया कि उसकी बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया था। वह बोतल में पेट्रोल लेने पहुंचा था। मैनेजर डीपी सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ जान लेवा हमला, विस्फोटक पदार्थ से शरारत करना, जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। शुक्रवार शाम आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी युवक दानिश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी हरथला रेलवे स्टेशन के पास का करने वाला है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन पर पेट्रोल डाला गया है।
दीपक भूकर, एएसपी/सीओ सिविल लाइंस
सभी सेल्समैनों से कहा गया है कि नियम विरुद्घ वह किसी भी व्यक्ति को बोतल में पेट्रोल न दें। एक युवक जबरन कर्मचारियों से बोतल में पेट्रोल मांग रहा था। उसे बोतल में पेट्रोल नहीं दिया गया। बाद में वह बोतल में पेट्रोल लेकर पंप पर आ गया आ और उसने दो कर्मचारियों पर पेट्रोल उड़ेल दिया।
विज्ञापन

डीपी सिंह, मैनेजर, श्री साईं फिलिंग स्टेशन, कांठ रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें