फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, चपरासी गिरफ्तार

Mon, 18 Nov 2019 10:20 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
मुरादाबाद के कटघर थानाक्षेत्र स्थित एक स्कूल में पहली कक्षा में पढ़नेवाली एक सात वर्षीय छात्रा से चपरासी ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। रविवार को शिकायत मिलने पर पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर 33 वर्षीय चपरासी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी थानाक्षेत्र स्थित स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती है। छुट्टी के बाद ही स्कूल में ट्यूशन भी पढ़ती है और शाम को घर आती है। छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को चार दिन पहले चपरासी ट्यूशन पढ़ने के बाद टॉफी देने के बहाने क्लासरूम में ले गया और उससे दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने शोर मचाया तो आरोपी ने धमकी देकर उसे चुप करा दिया और किसी को जानकारी न देने के लिए कहा। डर की वजह से बच्ची चुप रही। 

आरोप है कि शनिवार की शाम को दोबारा चपरासी ने स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की और उसे धमकी दी। घर पहुंचने के बाद बच्ची को डरी सहमी देख परिवार वालों ने पूछताछ की तो वह रोने लगी और आरोपी चपरासी की करतूत के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद रविवार को बच्ची के पिता ने कटघर थाने पहुंचकर आरोपी चपरासी बलदेवपुरी निवासी रामकिशोर के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ कटघर सुदेश गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें