मोहम्मद शमी ने दिया पांच लाख का चेक
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के तेज गेेंदबाज मोहम्मद शमी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए आगे आए हैं। शमी ने पांच लाख की आर्थिक मदद की है। उन्होंने सीआरपीएफ वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन के नाम पांच लाख का चेक दिया है।
क्रिकेटर शमी ने कहा कि हम देश के लिए खेलते हैं, लेकिन सैनिक देश के लिए जान पर खेलते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन की बदौलत मैन आफ द सीरीज बने मोहम्मद शमी कुछ दिन के लिए अपने गांव सहसपुर अलीनगर आए थे।
सोमवार को वह दिल्ली एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां शमी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
बाद में शमी ने सीआरपीएफ वाइव्ज वेलफेयर एसोसिएशन के नाम चेक जारी किया। मोहम्मद शमी ने पुलवामा हमले की निंदा की। कहा कि शहीदों के परिवार के साथ पूरा देश खड़ा है। सैनिक ही देश के असली हीरो हैं।