भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां तमाम विवादों के बाद अपनी अपनी जिंदगी में व्यस्त हैं। एक तरफ मोहम्मद शमी भारतीय टीम में जी तोड़ मेहनत कर रहे है, तो वहीं उनकी पत्नी हसीन जहां मॉडलिंग के साथ फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं।
अब वह फिल्म टिटली में एक मां के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में वह अपनी छह वर्षीय बेटी के लिए ससुराल वालों से जूझती नजर आएंगी। उनकी यह फिल्म कोलकाता सहित कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में नामांकित हो चुकी है।
हसीन जहां ने बताया कि फिल्म टिटली में छह वर्षी बेटी टिटली की मां पायल की भूमिका निभा रही हैं। शादी के समय वह एक डांसर थी। वह डांस को लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं। लेकिन उनके ससुर की जिद के चलते डांस छोड़ना पड़ता है।
लेकिन बाद में वह अपनी बेटी टिटली को भी डांसर बनाना चाहती है, जो सपने उन्होंने देखे थे, उन्हें वह अपनी बेटी के रूप में पूरा करना चाहती हैं। इसके लिए वह अपने ससुराल वालों से भी झगड़ती है।