फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : 26 को होंगे सीनियर व अंडर-23 वर्ग के चयन ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला क्रिकेट एसाेसिएशन (डीएसए) की ओर से सीनियर एवं अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 26 जून को कराए जाएंगे। ट्रायल सुबह नौ बजे से आईएफटीएम यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर आयोजित होंगे।
विज्ञापन

डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में केवल वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) में पंजीकरण कराने के साथ निर्धारित शुल्क डीएसए में जमा किया होगा। अपात्र खिलाड़ियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान यूपीसीए की पंजीकरण स्लिप साथ लाना अनिवार्य होगा। इसी के आधार पर खिलाड़ियों का सत्यापन किया जाएगा। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले खिलाड़ियों को ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसए सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीम का चयन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें