फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : रुक्मिणी और सेंट पॉल एकेडमी ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमपीएस के मैदान पर खेले जा रहे अवस्थी मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी ने एमपीएस क्रिकेट एकेडमी को 26 रनों से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। टीम के लिए अमन ने 57 रन, मोहम्मद उस्मान ने 47 रन, इमरान खान ने 20 रन व मोहम्मद हसीब ने नाबाद 15 रन बनाए। एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से अयान सुधाकर ने तीन व मोहम्मद वसीम और जतिन कुमार ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस क्रिकेट एकेडमी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। टीम की ओर से मोहम्मद नादिर ने 56 रन और विशुदीप ने 35 रन बनाए। रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी की ओर से मोहम्मद कामरान और मोहम्मद उस्मान ने 2-2 व मोहम्मद अरीब, मोहम्मद शान और कृष्णा यादव ने 1-1 विकेट लिए। यह मुकाबला रुक्मिणी क्रिकेट एकेडमी ने 26 रनों से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद उस्मान को चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी और द आर्यंश क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी ने 18.3 ओवर में 168 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए फैसल चौधरी ने 39 रन, शिवम शर्मा ने 37 रन, सोनू कुमार ने 25 रन व यश व्यास ने 24 रन बनाए।
द आर्यंश क्रिकेट एकेडमी की ओर से शान तुर्क ने 3 विकेट, सतीश गौतम ने 2 विकेट व जव्वाद अली, विशाल तोमर और पीयूष सिंह ने 1-1 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी द आर्यंश क्रिकेट एकेडमी ने 11.5 ओवर में मात्र 74 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से हर्ष गौतम ने 23 रन व मोहम्मद तबरेज ने 12 रन बनाए। सेंट पॉल क्रिकेट एकेडमी की ओर से यथार्थ व्यस्त ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए।
अभिमन्यु ने दो व मशी उल आज़म और रैयान ने 1-1 विकेट लिया। यह मैच सेंट पॉल क्रिकेट अकेडमी ने 93 रन से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच यथार्थ व्यस्त को चुना गया। अंपायर की भूमिका में रईस अहमद व शमशाद अल्वी रहे। कमेंट्री नजाकत अली ने की। इस दौरान डीएसए सचिव विजय गुप्ता, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, चंद्र प्रताप, मोहम्मद हसीन, मिर्जा दानिश आलम, सलीम खान आदि मौजूद रहे।
000

स्कोर बोर्ड
सैंट पॉल क्रिकेट एकेडमी : 10 विकेट पर 167 रन 18.3 ओवर
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
मो. जैद कै. हर्ष बो. विशाल - 0 - 2 - 0/0
सोनू बो. शान - 25 - 14 - 4/1
यश व्यास (क) बो. शान - 24 - 23 - 4/0
फैसल कै. अभय बो. शान - 39 - 19 - 2/4
शिवम कै. दीपांशु बो. जावेद - 37 - 22 - 2/3
शाहिद बो. पीयूष - 14 - 12 - 2/1
इमरान रन आउट रॉबिन - 1 - 2 - 0/0
मो. कैफ कै. साहिल बो. सतीश - 3 - 4 - 0/0
यथार्थ नाबाद - 2 - 9 - 0/0
आजम कै. दीपांशु बो. सतीश - 0 - 2 - 0/0

अतिरिक्त : 20, गेंदबाजी: विशाल तोमर (क) (2-0-35-1), शान (4-0-19-3), सतीश गौतम (3.3-0-17-2), पीयूष (4-0-47-1), जावेद अली (4-0-31-1), अमित प्रजापति (1-0-13-0)
विज्ञापन



द आर्येंस : 10 विकेट पर 74 रन 11.5 ओवर
खिलाड़ी - रन - गेंद - 4/6
हर्ष पग. अभिमन्यु - 25 - 13 - 3/1
रॉबिन कै. जैद बो. आजम - 0 - 1 - 0/0
साहिल कै. इमरान बो. रयान - 4 - 7 - 1/0
जावेद कै. फैसल बो. यथार्थ - 10 - 4 - 1/1
अभय कै. अभिमन्यु बो. यथार्थ - 0 - 1 - 0/0
अमित बो. यथार्थ - 6 - 5 - 0/1
तबरेज पग. बो. यथार्थ - 12 - 21 - 0/1
दीपांशु बो. यथार्थ - 0 - 4 - 0/0
विशाल (क) कै. शाहिद बो. अभिमन्यु - 4 - 7 - 0/0
शान रन आउट यश / जैद - 2 - 2 - 0/0
पीयूष नाबाद - 3 - 6 - 0/0


अतिरिक्त : 8, गेंदबाजी: आजम (2-0-15-1), रयान (1-0-10-1), यथार्थ (3.5-0-17-5), अभिमन्यु (3-0-23-2), शाहिद (1-0-3-0), सोनू कुमार (1-0-5-0)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें