फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी चैंपियन

Fri, 17 Oct 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी में मैच जीतने के बाद विजेता टीम। स्रोत कोच - फोटो : samvad
विज्ञापन
अमरोहा। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर बृहस्पतिवार को डीएसए अंडर-19 इंटर क्लब क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी को 41 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 177 रन बनाए। टीम के लिए कप्तान मोहम्मद उस्मान ने 36 गेंद में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 61, देव पैसल ने 31, शिवम गुप्ता ने नाबाद 24 रन बनाए। स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज यथार्थ व्यस्त व यश व्यास ने दो-दो व मशी उल आजम, हर्षित विश्नोई, शाहनवाज मलिक और कुशल यादव ने एक-एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी स्प्रिंगफील्ड क्रिकेट एकेडमी निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना पाई। फैसल चौधरी ने 36, यश व्यास ने 31 व मोहम्मद कैफ ने 16 रन बनाए। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज मोहम्मद अरीब ने चार, मोहम्मद कौनैन ने दो व मोहम्मद तहजीब, कृष्णा यादव और मोहम्मद उस्मान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन


मोहम्मद अरीब को मैन ऑफ द मैच

मैन ऑफ द मैच मोहम्मद अरीब, बेस्ट बॉलर ऑफ द टूर्नामेंट शाहनवाज मलिक, बेस्ट बैट्समैन ऑफ द टूर्नामेंट फैसल चौधरी व मैन ऑफ द सीरीज वंश विश्नोई को चुना गया। अंपायर सतेंद्र कुमार और शमशाद अल्वी रहे जबकि स्कोरर चंद्रप्रताप रहे। मैच के दौरान डीएसए मुरादाबाद के कोच बदरूदद्दीन सिद्दीकी, सिद्धार्थ मलिक, नजाकत अली, कोच मोहम्मद हसीन, मोहम्मद शाहिद, जमाल पाशा, वाजिद अली, मोहम्मद सायम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें