फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : डीएसए ब्लू व डीएसए रेड का जीत से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। यूपीसीए के समन्वय से डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन (डीएसए) ने अंडर-19 क्रिकेट लीग की शुरुआत की है। पहले दिन आईएफटीएम विश्वविद्यालय के मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। डीएसए ब्लू ने डीएसए ग्रीन को हराया, जबकि डीएसए रेड ने डीएसए व्हाइट को हराकर जीत से आगाज किया।
विज्ञापन

पहला मैच डीएसए ब्लू ओर डीएसए ग्रीन की टीमों के बीच खेला गया। डीएसए ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 40 ओवर में नौ विकेट खोकर 208 रन बनाए। अशरफ रजा ने नाबाद 58 व यश व्यास ने 53 रन की पारी खेली। डीएसए ब्लू की ओर से गेंदबाजी में आर्यन ने दो और हिमांशु, वसीम व शाहनवाज ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए ब्लू ने पांच विकेट से जीत हासिल की। टीम के लिए रोहन ने 51 व मोनू चौहान ने 50 रन बनाए। नादिर ने नाबाद 36 रन की पारी खेली। डीएसए ग्रीन के लिए अंश भाटिया ने दो व कृष्णा यादव, अब्दुल रहमान और निशांत ने एक-एक विकेट लिया।
दूसरे मैच में डीएसए व्हाइट ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम पूरे 40 ओवर नहीं खेल सकी और 39 ओवर में 173 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नईम अहमद ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। डीएसए रेड टीम के लिए गेंदबाजी में मो. कौनेन ने तीन व मो. अरीब और वंश ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएसए रेड ने 33 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। टीम के लिए मो. अयान ने 51, वंश कश्यप ने 50 व अंश यादव ने 34 रन बनाए। डीएसए व्हाइट की ओर से रोमियो ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

अंपायर की भूमिका में सतेंद्र कुमार, सुमित मंडल, शमशाद अल्वी और संचित शर्मा रहे। स्कोरर अरहम व सजल रहे। पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपीसीए के निदेशक विजय गुप्ता ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों को चार टीमों में बांटकर मैच आयोजित किए जा रहे हैं।
प्रदर्शन के आधार पर चार टीमों के खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ी चुनकर जिले की टीम का गठन किया जाएगा। शुक्रवार को मैच के दौरान कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, आईएफटीएम विश्वविद्यालय के खेल निदेशक वैभव त्रिवेदी, डॉ. कुशल पाल सिंह, मो. हसीन, मो. शाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें