फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ घंटे से ज्यादा ड्यूटी पर कर्मचारियों को ओवरटाइम मिलने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेल प्रशासन व नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की स्थायी वार्ता का शुक्रवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कर्मचारियों के हक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय हुआ। मंडल के विभिन्न फाटकों पर काम करने वाले सिग्नल एवं दूर संचार विभाग के कर्मचारियों को आठ घंटे से ज्यादा काम करने पर ओवरटाइम मिलने के आसार हैं। एक माह के भीतर रेल प्रशासन इसे स्पष्ट करेगा।
विज्ञापन


बैठक में यूनियन की ओर से मजबूती से यह मुद्दा उठाया गया। इसके अलावा जहां भी रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है, वहां यूनियन कार्यालय भी बनाया जाएगा। मनोरंजन सदन में समारोह के दौरान महिलाओं की परेशानी को देखते हुए अलग वॉशरूम बनाने पर सहमति बनी। किसी भी कर्मचारी से 15 दिन से अधिक स्टेशन से बाहर कार्य लिया जाएगा तो उसे टीए देना होगा। अनुकंपा नियुक्ति के लिए सामान्य प्रश्नपत्र बनाया जाएगा।
कर्मचारियों के नए आईडी कार्ड 15 दिन में जारी किए जाएंगे। इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैकमैनों के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। मुरादाबाद वॉशिंग लाइन की मरम्मत का कार्य जल्द किया जाएगा। रेलवे के आवासों से अवैध कब्जा हटाया जाएगा। लॉन्ग हॉल मालगाड़ियों के संचालन के समय आपात स्थिति को छोड़कर दो ही ट्रेन मैनेजर कार्य करेंगे। रेलवे अस्पताल की ओपीडी में नंबरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में यूनियन की ओर से विशेष आमंत्रित सदस्य एमपी चौबे, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, एके सिंघल, शिवराज सिंह, नरेंद्र त्यागी, दीपक यादव, मंजू बिष्ट, नफीस अहमद आदि मौजूद रहे। रेल प्रशासन की ओर से डीआरएम राजकुमार सिंह, सीनियर डीएफएम सिद्धार्थ कुमार, सीनियर डीपीओ अजय सोयल, सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता, सीनियर डीओएम आशीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें