फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब कोविड जांच टीम रेलवे स्टेशन-बस अड्डे पर दिखी सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोविड सेंटरों से गायब रही कोरोना जांच टीम सक्रिय हो गई। शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर टीम यात्रियों की कोविड की जांच करते मिली। हालांकि पंचायत भवन के पास रहने वाली टीम दूसरे दिन भी नहीं दिखी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शहर में पंचायत भवन के पास, मुरादाबाद बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, 19 अरबन पीएचसी, जिला अस्पताल में कोरोना की जांच की जाती है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में आठ सीएचसी पर भी जांच होती है। शुक्रवार को अमर उजाला ने पड़ताल की तो रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद बस अड्डा और पंचायत भवन के पास कोविड जांच टीम मौके पर नहीं मिली। कोविड सेंटर पर कहीं यात्री बैठे मिले तो कहीं बाइक खड़ी मिली। लेकिन शनिवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर कोविड जांच टीम सक्रिय दिखी। दोपहर में दोनों स्थानों पर टीम यात्रियों का सैंपल लेते दिखी। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकाल के प्रति जागरूक भी करते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें