फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास प्रतिशत स्टाफ के साथ खुलेंगे न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोविड-19 महामारी के कारण जनपद न्यायाधीश ने अदालतों में पचास प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्य करने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही न्यायिक अधिकारियों की रोटेशन प्रक्रिया अपनाई जाएगी। गत सप्ताह कचहरी मुरादाबाद के न्यायिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण दो दिन न्यायालयों को बंद रखना पड़ा था।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण गत सप्ताह जनपद न्यायालय में कार्यरत दो दर्जन से अधिक न्यायिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिस कारण से सीएमओ की आख्या को देखते हुए दो दिन के लिए न्यायालय बंद किया गया था, जिसे सैनिटाइजेशन के बाद खोला गया था। जनपद न्यायाधीश डॉक्टर अजय कुमार ने माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाद निर्देश जारी किए हैं कि सोमवार से न्यायिक अधिकारी रोटेशन के आधार पर न्यायिक कार्य करेंगे।
अदालतों में पचास प्रतिशत तक ही न्यायिक कर्मचारियों को बुलाया ही जाएगा। कोई भी कर्मचारी मुख्यालय छोड़कर नहीं जाएगा। विषम परिस्थितियों में सूचना देने के उपरांत ही वह अवकाश पर जा सकता है। वादकारियों को न्यायालय में जाने से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। विशेष परिस्थितियों में ही अनुमति लेकर न्यायालय में प्रवेश कर सकता है।
विज्ञापन

आज कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता सूर्य प्रकाश गुप्ता के आकस्मिक निधन के कारण दी बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के प्रांगण में आज शोक सभा की जाएगी तथा समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें