फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: गवाही नहीं देने पर कोर्ट सख्त, दरोगा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, एसएसपी को आदेश- पकड़कर अदालत लाएं

Sun, 08 Oct 2023 10:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद की कोर्ट ने दुष्कर्म के मामले में गवाही नहीं देने पर दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। कोर्ट ने एसएसपी को आदेश दिया है कि दरोगा को गिरफ्तार कर पेश किया जाए।
विज्ञापन
मुरादाबाद की अदालत ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के बनियाठेर थाने के एक मुकदमे में विवेचना अधिकारी (दरोगा) के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। एसएसपी को आदेश दिया है कि दरोगा को गिरफ्तार कर 9 अक्तूबर को अदालत में हाजिर किया जाए। बनियाठेर थाने में 2015 में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन


जिसमें बताया था कि आरोपी ओमकार ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट संख्या तीन चंद्र विजय श्रीनेत की अदालत में की जा रही है। मुकदमे में गवाही देने के लिए अदालत में नहीं आने के कारण दरोगा को गिरफ्तार कर अदालत में पेश होने के आदेश दिए है।

मुकदमे में अन्य सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी हैं। मात्र विवेचना अधिकारी उप निरीक्षक चंद्र पाल सिंह की गवाही बाकी है। दरोगा वर्तमान में संभल जिले थाना जुनावाई में तैनात हैं। अदालत ने कई बार दरोगा चंद्र पाल सिंह को समन जारी किया।
विज्ञापन


दरोगा समन तामील होने के बाद भी अदालत में हाजिर नहीं हुए। अदालत ने एसएसपी को आदेश जारी किया कि एक विशेष टीम बनाकर उपनिरीक्षक चंद्र पाल सिंह को गिरफ्तार कर 9 अक्तूबर को अदालत में पेश किया जाए।

विवेचनाओं में लापरवाही करने पर चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

सिविल लाइंस थाने की अगवानपुर पुलिस चौकी के इंचार्ज मृदुल कुमार को विवेचनाओं में लापरवाही बरतने पर एसएसपी हेमराज मीना ने लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद दरोगा को बिजनौर जनपद ट्रांसफर के लिए कार्यमुक्त कर दिया।अगवानपुर चौकी क्षेत्र में कई घटनाएं हुई थीं।

चोरी की घटना का भी चौकी इंचार्ज खुलासा नहीं करा पाए थे। इसके अलावा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरत रहे थे। एसएसपी के पास कुछ लोग चौकी इंचार्ज की शिकायत लेकर पहुंचे थे। एसएसपी ने सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर से रिपोर्ट मांगी थी।

रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। पिछले दिनों डीआईजी की ओर से दरोगा और इंस्पेक्टर के किए गए ट्रांसफर लिस्ट में भी मृदुल कुमार का नाम था। इस लिए लाइन हाजिर करते हुए उन्हें कार्यमुक्त कर बिजनौर ट्रांसफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें