फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी के मामले में टली सुनवाई, कोर्ट ने दी अगली तारीख

Tue, 03 Jan 2023 09:36 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

2019 में कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर के पूव सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। 
विज्ञापन
जयाप्रदा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर की पूर्व सांसद व अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले मे मंगलवार टल गई। अब इस मामले में पांच जनवरी को सुनवाई होगी। 2019 में कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में रामपुर के पूव सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। 

विज्ञापन


इस मामले में रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन, आजम खां, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां, मोहम्मद आरिफ, रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट अवकाश पर होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में पांच जनवरी को सुनवाई की जाएगी। 

आजम खान के खिलाफ अदालत की अवमानना के मामले में बुधवार को होगी सुनवाई 
सपा नेता आजम खां के खिलाफ अदालत की अवमानना के मुकदमे की सुनवाई बुधवार को एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट में की जाएगी। इस मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से मंगलवार को गवाह प्रस्तुत किया जाना था, किंतु न्यायिक मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण गवाह प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस मामले में बुधवार को वादी पक्ष अपना गवाह प्रस्तुत करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें